बहावलपुरी पंजाबी समाज का ऑनलाइन योगाभ्यास शिविर का आयोजित

Jun 21, 2021 - 10:14
 0  7
बहावलपुरी पंजाबी समाज का ऑनलाइन योगाभ्यास शिविर का आयोजित

रांची। बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति द्वारा सोमवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समाज के सभी उम्र के लोगों को जूम एप्प के माध्यम से योग कराया गया। सुबह 7 से 8 बजे तक विशेष योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया। एक घंटे के इस विशेष सत्र में शरीर के सभी अंगों व जोड़ का सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, योगासन व योगनिद्रा का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक की भूमिका कवलजीत मिढ़ा ने निभाई।समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा गुरूनानक भवन के हॉल में प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया जाता है लेकिन कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पिछले डेढ़ साल से यह अभ्यास जूम एप्प के माध्यम से ऑनलाइन कराया जा रहा है।
योगाभ्यास शिविर में डॉ. सतीश मिढ़ा,कंवलजीत सिंह,अश्विनी सुखीजा,किशोर पपनेजा,लक्ष्मण दास मिढ़ा,अंचल किंगर,मनीष मिढ़ा,विजय किंगर,दिनेश गाबा,संदीप नागपाल,रवि नागपाल,कमलेश मिढ़ा,मनीषा मिढ़ा,ज्योति मिढ़ा,कंचन सुखीजा,कांता मिढ़ा,राज काठपाल एवं ममता थरेजा शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0