बदमाशों ने छात्र को तीन गोली मारा, घटनास्थल पर ही हुआ मौत, मुहल्ले में पसरा सन्नाटा
अमरेन्द्र कुमार सिंह
मानपुर(गया) । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनकपुर स्थित कलपुनगर मुहल्ले में एक छात्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या दिया। मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ईश्वर चौधरी रेलवे होल्ट स्थित गंज पर मुहल्ले के निवासी विजय पासवान के पुत्र 15 वर्षीय निकेत पासवान के रूप में की गयी। हत्या का सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर बदमाशों ने छात्र को तीन गोलियां मारी। पहली गोली पैर पर, दूसरी गोली पेट में और तीसरी गोली सिर में मारी। बदमाशों द्वारा इस तरह की घटना का अंजाम देकर स्थानीय लोग घर से निकलकर बाहर झांक कर देखना भी मुनासिब नहीं समझे। लिहाजा अब देखना होगा कि हत्या किस कारण से हुई है जांच के बाद ही पता चल सकता है। इस घटना के बाद स्थानीय मुहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
