बख्तियारपुर : राजनेताओं ने नीतीश सरकार पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई का लगाया आरोप

Feb 2, 2020 - 17:31
 0  19
बख्तियारपुर : राजनेताओं ने नीतीश सरकार पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई का लगाया आरोप
  • बख्तियारपुर : पूर्व विधायक स्व.भुवनेश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जुटे राजनेताओं ने बिहार की नीतीश सरकार पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अन्य दलों के राजनेताओं पर कार्यवाही करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लालू यादव के विरुद्ध मैने 15 वर्षो तक लड़ाई लड़ी। लेकिन लालू जी ने कभी मुझे परेशान करने का काम नही किया।लेकिन जिस नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैने लालू जी से लड़ाई लड़ी,उसी नीतीश कुमार ने मुझ पर तीन दर्जन से भी ज्यादा मुकदमा लादने का काम किया है। वहीं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर नीतीश में दम है, तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाये।उन्होंने कहा कि मुझ पर नीतीश कुमार ने इसलिए मुकदमा करवाने का काम किया है,क्योंकि मैंने सरकार की कमियो को उजागर करने का काम किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि चाहे जो हो जाय लेकिन मैं डरनेवाला नही हूं। जबकि विधायक शक्ति सिंह यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे बिहार में आज अराजकता की स्थिति है। शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार हत्या,बलात्कार व अपहरण जैसे संगीन अपराधों का पर्याय बन चुका है। कार्यक्रम को पटना जिला के राजद अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव,राजद नेत्री मधु सिंह,महाविद्यालय के सचिव कुमार निरजंन,प्रभारी डॉ. सुरेश द्विवेदी,डॉ. सतीश कुमार,संजय कुमार यादवेन्दु,प्रेमशंकर सिंह चौहान व विजय सिंह सहित कई लोगो ने संबोधित किया। मौके पर प्रो.मुरलीधर सिंह,प्रो.अलखदेव सिंह,प्रो. मिथलेश सिंह,प्रो. एम.एन.आई.सिद्दीकी,प्रो श्रीकांत सिंह,प्रो. श्रीकांत वर्मा,प्रो.अरविंद सिंह,तालकेश्वर सिंह व विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0