बख्तियारपुर में समाजसेवियों ने भूखे को भोजन प्यासे को पानी पिलाया

Mar 27, 2020 - 14:23
 0  11
बख्तियारपुर में समाजसेवियों ने भूखे को भोजन प्यासे को पानी पिलाया

बख्तियारपुर : कोरोना वायरस के संक्रमक को लेकर पुरे देश में लॉक डाउन जारी है,लेकिन पटना में रहकर मजदूरी करने वाले मजदूरों को जीवन यापन के साथ साथ खाने पीने की समस्या उत्पन हो गई है। वैसे में ये लाचार मजदूरों ने घर वापस जाना हीं मुनासिब समझा। लेकिन घर वापसी के लिए जब कोई साधन नहीं दिखा तो पैदल हीं चल दिए। ऐसे भूखे पीड़ित राहगीरों के लिए बख्तियारपुर में समाजसेवियों ने उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सीढ़ी घाट के सामने एस एच 106 पर चूड़ा,गुड,पानी आदि की व्यवस्था की। इस पुनीत कार्य में अशोक कुमार,पवन कुमार और मुन्ना कुमार ने सहयोग दिया। इस नेक कार्य के लिए इन्हें कोई सरकारी फनडिंग नहीं मिली बल्कि इन लोगों ने सेल्फ फंडिंग कर भूख से पीड़ित राहगीरों के लिए व्यवस्था की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0