बख्तियारपुर में अपराधियों ने की रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

May 15, 2020 - 11:36
 0  12
बख्तियारपुर में अपराधियों ने की रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। नीतीश सरकार सूबे के पुलिस को कितना भी हाईटेक क्यों न कर दे लेकिन अपराधियों पर पुलिस नकेल कसने में हमेशा फ़ैल रही है। ताज़ा मामला पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव का है जहाँ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने रेलवे में गैंगमैन पोस्ट पर कार्यरत कर्मचारी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

मृतक के परिजन


मृतक के परिजनों ने बताया कि रेलकर्मी विशेश्वर पासवान टेकाबीघा रेलवे हॉल्ट में गैंगमैन के पद पर कार्यरत थे। हर दिन की तरह वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घर के पास ही घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली चलाकर गैंगमैन को मौत की नींद सुला दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में रेलकर्मी विशेश्वर पासवान को बख्तियारपुर पीएससी में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
समाचार भेजे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था। चिकित्सकों ने बताया कि गोली गैंगमैन की पीठ में लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0