बख्तियारपुर- अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

Jan 25, 2020 - 09:45
 0  23
बख्तियारपुर- अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पटना/फतुहां : शुक्रवार की शाम पटना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, दो गोली तथा लुटी गई चार मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार लुटेरों में पटना के परसा बाजार के खैराटाली निवासी रवि कुमार, जहानाबाद जिले के टेहटा बाजार निवासी मुन्ना कुमार व रवि कुमार तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जसौरी गांव निवासी नरेश पाल शामिल है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी उड़ीसा पुलिस के सूचना पर अलग – अलग जगहों से की है। इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ग्रामीण एसपी कांतेय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार चार लुटेरों का नेटवर्क बिहार के साथ साथ उड़ीसा व उत्तर प्रदेश में फैले हुए हैं। गिरफ्तार सभी लुटेरे छत्तीसगढ के धमतरी जेल में दो साल तक सजा काटने के बाद हाल हीं छुटकर बाहर आये थे और बिहार में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देना शुरु कर दिया था। ग्रामीण एसपी के अनुसार बीते एक जनवरी की शाम बख्तियारपुर के चड्डा एंड चड्डा कम्पनी के बेस कैम्प के पास इन लोगों ने एक पत्रकार का हथियार के बल पर होंडा एमेज कार लुट लिया था तथा कार को उड़ीसा के गांजा व्यवसायियों के हवाले कर दिया था। लुटी गयी इस कार से गांजा ढोने के क्रम मे हीं उड़ीसा के कोरापुट जिले की पुलिस ने जब्त किया है।

इस सन्दर्भ में बख्तियारपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। ग्रामीण एसपी के अनुसार गिरफ्तार लुटेरो ने कई राज्यों में उनके द्वारा अंजाम दिए गए अपराधिक घटनाओं की स्वीकृति दी है। अंत में ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के लिए फतुहां थानाध्यक्ष मनीष कुमार, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा तथा पुलिस अवर निरीक्षक गंगा सागर सिंह की एक टीम गठित की गई थी। मौके पर एएसपी मनीष कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0