फोटो जर्नलिस्ट के पुत्र पर हमला निंदनीय : एआइएसएम जेडब्लूए

Jun 27, 2021 - 15:43
 0  9
फोटो जर्नलिस्ट के पुत्र पर हमला निंदनीय : एआइएसएम जेडब्लूए


रांची। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएम जेडब्लूए) की रांची जोन के प्रेसिडेंट नवल किशोर सिंह ने लालपुर थाना अंतर्गत निवासी जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट महादेव सेन के पुत्र और उनके भाई सोमनाथ सेन के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना की तीव्र निंदा की है। श्री सिंह ने इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की शिनाख्त कर उसके अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।
श्री सिंह ने कहा कि आए दिन पत्रकारों-छायाकारों पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमले की घटनाएं हो रही है। यह अत्यंत चिंताजनक है। इस प्रकार की घटना की रोकथाम के लिए सभी पत्रकार संगठनों को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने रांची प्रेस क्लब सहित तमाम पत्रकार संगठनों से इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने की अपील की। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0