प्रोफेशनल कांग्रेस ने गरीबों के बीच बांटे राशन सामग्री

जनसेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : आदित्य विक्रम जायसवाल

May 5, 2020 - 14:47
 0  21
प्रोफेशनल कांग्रेस ने गरीबों के बीच बांटे राशन सामग्री

रांची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने टीम के सदस्यों के साथ आज एक सौ से अधिक गरीब लोगों बीच राशन सामग्री का वितरण किया। राजधानी रांची के पीएनटी कॉलोनी व एचबी रोड में गरीब और जरूरमंद लोगों के बीच खाद्यान्न वितरण के दौरान झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कोरोना बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा किये गए लाॅकडाउन में गरीबों को हो रहे परेशानियों को देखते हुए हमारी टीम लगातार जनसेवा कार्य कर रही है। उन्होंने राशन वितरण के दौरान लाॅकडाउन के तहत राज्य सरकार व केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील भी लोगों से की।

श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ है। मजदूर, किसान, भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था के अंग हैं। इस संकट की घड़ी में सबों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव चौरसिया, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0