प्रेस क्लब की पहल पर कैंसर पीड़ित पत्रकार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर संभव मदद देने की बात कही

प्रेस क्लब की पहल पर कैंसर पीड़ित पत्रकार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर संभव मदद देने की बात कही

रांची : दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सतीश वर्मा जो कैंसर से पीड़ित है जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है को आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवाई में पत्रकारों की एक टीम ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की औऱ पत्रकार सतीश वर्मा को 5 लाख के आर्थिक सहयोग देने की मांग रखी साथ ही इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा,इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकार सतीश वर्मा के परिजनों को उनके नाम एक आवेदन देने की बात कही जिसके बाद उनके द्वारा दिये गए आवेदन को सीएम कार्यालय में सौंपा गया मुख्यमंत्री ने इस मामले में हर सम्भव सहयोग देने की बात कही है मुलाकात करने वालो में फ़ोटो जनर्लिस्ट जावेद प्रभात कुमार सिंह बैजनाथ महतो,बिपिन उपाध्याय मौजूद थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0