NEET 2023: पिता हैं ऑटो चालक, अब बेटी बनेगी डॉक्टर, पिता का नाम करेगी रौशन

Jun 16, 2023 - 13:28
 0  3
NEET 2023: पिता हैं ऑटो चालक, अब बेटी बनेगी डॉक्टर, पिता का नाम करेगी रौशन

NEET 2023 की परीक्षा में बिहार और झारखंड से इस बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। ग़रीबी और तमाम परेशानियों के बावजूद भी कई बच्चे ऐसे रहे जिन्होंने इस परीक्षा में बेहतरीन सफलता अर्जित की है.

ऐसी ही एक छात्रा है धनबाद के सिंदरी की प्रिया पाल, जिसने नीट परीक्षा में 612 अंक लाकर सफलता हासिल की है। सिंदरी के छोटे से जगह मनोहर टांड़ बस्ती में पली बढ़ी प्रिया के पिता भैरव पाल ऑटो चलाते हैं और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुत्री की इस सफलता पर पिता काफ़ी खुश हैं और प्रिया की मेहनत को इस सफलता का श्रेय देते हैं। NEET की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद से प्रिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

NEET 2023 की परीक्षा में सफल होनेवाली प्रिया पॉल ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर देश व लोगों की सेवा करना चाहती है। उसने आगे बताया कि वह सिंदरी से नीट की तैयारी किया करती थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व शिक्षकों को दिया है। प्रिया ने कहा कि शिक्षकों ने सफल होने की राह दिखाई और परिजनों ने उसे स्वतंत्र रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रिया को 98.89 पर्सेंटाइल के साथ पूरे भारत में 22393 वीं रैंक मिली है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0