प्रवासी मजदूरों एवं छात्र छात्राओं की वापसी को लेकर राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह के नेतृत्व में 2 घंटे का अनशन…

May 1, 2020 - 17:36
 0  11
प्रवासी मजदूरों एवं छात्र छात्राओं की वापसी को लेकर राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह के नेतृत्व में 2 घंटे का अनशन…

बाढ़ से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बाढ़ : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद द्वारा आहूत अनशन कार्यक्रम का बाढ़ विधानसभा की राजद नेत्री सह प्रदेश महासचिव (महिला) नमिता नीरज सिंह ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दो घंटे का अनशन शुरू किया।

बाढ़ विधानसभा की राजद नेत्री सह प्रदेश महासचिव (महिला) नमिता नीरज सिंह

अनशन के दौरान राजद नेत्री ने तेजस्वी यादव के मांग को दोहराते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि बिहार के बाहर रह रहे प्रवासी मजदूरों एवं वैसे छात्र जो लॉक डाउन की वजह से बाहर फंस गए हैं उनको अविलंब बिहार लाया जाए। जैसा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। अतः राज्य सरकार गाड़ियों का बहाना ना बनाएं छात्रों और मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0