प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधन

देशवासियों से समर्थन की मांग 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील।कोई भी नागरिक इस दौरान घरों से बाहर ना निकले।घर मे रहने की सलाह।

Mar 19, 2020 - 14:01
 0  18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधन

नई दिल्ली : दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू का सुझाव दिया। इससे पहले, चार साल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पांच बार देश को संबोधित कर चुके हैं। पहले संबोधन में नोटबंदी के फैसले से लेकर चौथे संबोधन में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने तक वे हमेशा देश को बड़े फैसलों की जानकारी देते आए हैं। प्रधानमंत्री जब भी देश को संबोधित करते हैं, तो उनका मकसद लोगों को भरोसे में लेना होता है। इससे पहले उन्होंने 8 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश को संबोधित किया था। 

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू का सुझाव दिया।

1. भीड़ से बचे।

2. समाज को सार्वजनिक समारोह से दूर रहना चाहिए।

3. 60 साल से ऊपर के लोग घर से बाहर ना निकले।

4. जितना सम्भव हो सके दफ्तर का काम अपने घर से करें।

5. हमे कुछ नही होगा,इस सोच से बचें।

6. देशवासियों से समर्थन की मांग 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील।कोई भी नागरिक इस दौरान घरों से बाहर ना निकले।घर मे रहने की सलाह।

7. जनता कर्फ्यू के माध्यम से आने वाली चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे।

8. भारत की सभी राज्य सरकारों से जनता कर्फ्यू लागू करवाने का अनुरोध।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0