प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु से।

Jul 11, 2021 - 13:33
 0  11
प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु से।


रांची : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता के शिष्टमंडल ने राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टमंडल में राजीव रंजन प्रसाद , राकेश सिन्हा , डॉ एम तौसीफ एवं कुमार राजा शामिल थे ।
इस मौके पर राज्यपाल ने झारखंड में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मुझे झारखंड में कभी यह महसूस नहीं हुआ कि मैं यहां की नही हूं। लोगों ने यहां मुझे बहुत प्यार और अपनापन दिया। झारखंड के लोग मिलनसार स्वभाव के व मृदुभाषी हैं। वैसे भी झारखंड से लगाव रहा है। क्योंकि मेरा गृह जिला की दूरी बहुत कम है। जमशेदपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां बराबर आना जाना लगा रहता है ।
इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महामहिम का आभार जताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि छह वर्षों का कार्यकाल संविधान के संरक्षक के तौर पर बेहतरीन और निर्विवाद रहा है । राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के लोग आपको जब भी किसी अवसर पर याद करें, आप जरूर झारखंड आएं। इसपर राज्यपाल ने भी अपनी सहमति प्रदान की।
मौके पर प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राज्यपाल के कार्यकाल को शानदार और निष्पक्ष बताया। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संविधान की रक्षक के नाते झारखंड वासी संवेदनशील मुद्दों पर लिए गए निष्पक्ष फैसलों के लिए सदैव याद रखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0