प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन मिले भाजपा के संगठन मंत्री से, तिरंगा सम्मान यात्रा देशवासियों को एकसूत्र में बांधने की पहल : धर्मपाल सिंह

Mar 18, 2020 - 17:28
 0  18
प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन मिले भाजपा के संगठन मंत्री से, तिरंगा सम्मान यात्रा देशवासियों को एकसूत्र में बांधने की पहल : धर्मपाल सिंह

रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि समाजसेवी सुधांशु सुमन द्वारा शुरू की गई तिरंगा सम्मान यात्रा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान देश में सभी जाति ,धर्म और संप्रदाय को एक सूत्र में जोड़ने की पहल है। इसके माध्यम से देशप्रेम का अलख जगाया जा रहा है। इस दिशा में रांची एक्सप्रेस समूह का प्रयास सराहनीय है। श्री सिंह से तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन ने मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। श्री सुमन ने श्री सिंह को तिरंगा सम्मान यात्रा के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 A को हटाकर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में एक बड़ा और साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयास से संभव हुआ। जम्मू कश्मीर समेत देश के अन्य राज्यों के लोगों को राष्ट्र ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान बढ़ाने और देशप्रेम का अलख जगाने के लिए श्री सुमन द्वारा की जा रही पहल की उन्होंने सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0