पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निकाली साइकिल यात्रा

Jul 17, 2021 - 12:17
 0  3
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निकाली साइकिल यात्रा

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। साइकिल यात्रा में कार्यक्रम के लिए प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी मणिशंकर विशेष रुप से उपस्थित थे।
साइकिल यात्रा का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झंडा दिखाकर किया। साइकिल यात्रा के शुभारंभ के अवसर विधायक सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन,आभा सिन्हा प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह उपस्थित थे।
साइकिल यात्रा कांग्रेस भवन से निकलकर कचहरी चौक होते हुए फिरायालाल पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने महंगाई कम करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
इस अवसर पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के हक की आवाज बनने के लिए हमें एक लंबी लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है। हम सदन के अंदर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर मोदी के तानाशाही नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें।
इस अवसर पर विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता प्रणव झा उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ऐसे ही संगठित और अनुशासित आंदोलन की आवश्यकता है। कांग्रेस के निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास जगाने का कार्य किया है और जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस हमेशा खरी उतरेगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी मणि शंकर ने कहा कि मोदी सत्ता के नशे में चूर होकर अंधे हो गए हैं और उन्हें जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही है। मणि शंकर ने कहा कि पहले पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी पर छाती पीटने वाले आज मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल है। परंतु उन्हें मोदी भक्ति में महंगाई में बढ़ोतरी दिखाई नहीं दे रही है।मोदी सरकार के सारे मंत्री मोदी के तानाशाह रवैये के कारण उनके समक्ष जनता की आवाज उठाने से डरते हैं और जनता का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर से हटाने के लिए रोज नए-नए हथकंडो का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आते। मोदी जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आए थे, उन्हें मुद्दों से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। परंतु महंगाई का भूत और जनता का आक्रोश उनका पीछा नहीं छोड़ रही है और जनता को यही आक्रोश उन पर आगामी लोकसभा चुनाव में भारी पड़ेगा।
इधर महानगर कांग्रेस की ओर से जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनाल शांति एवं दीपक ओझा ने बताया कि महानगर कांग्रेस बढ़ती महंगाई को लेकर उग्र आंदोलन करेगी और इस क्रम में भाजपा के सांसदों- विधायकों के आवास का भी जोरदार विरोध घेराव किया जाएगा। ताकि आम जनता की परेशानियों को उनके कानों तक पहुंचाया जाए और उन्हें जनता का नुमाइंदा होने का एहसास हो।
कार्यक्रम में सोनाल शांति, दीपक ओझा, श्वेता सिंह अजय कुमार सिंह, केदार पासवान,अख्तर अली, राजू राम, सुरेंद्र साहू ,केदार पासवान, गौतम उपाध्याय, नितिन सिरमौर,रंजन यादव, गुड्डू यादव, गजेंद्र सिंह, गोपाल उपाध्याय, काजल भट्टाचार्य, परमेश्वर सिंह, अजय चौधरी, अमित मुंडा, अजय जैन,पिकलू चटर्जी, वशिष्ठ पासवान, माही माही, अमित सिंह, मोहम्मद आरिफ, सोनी नायक, राजेश गुप्ता, संजय चौबे, राजीव पांडे, मोहम्मद मुजम्मिल, दिनेश लाल सिन्हा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0