पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए युवा राजपूताना एकता मंच का पोस्टकार्ड अभियान होगा शुरू

Jun 20, 2021 - 10:21
 0  12
पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए युवा राजपूताना एकता मंच का पोस्टकार्ड अभियान होगा शुरू

रांची। पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए युवा राजपूताना एकता मंच पोस्टकार्ड अभियान शुरू करेगा। इससे संबंधित निर्णय रविवार को मंच की बैठक में लिया गया। पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ सोमवार (21जून) को हेहल डाकघर से किया जाएगा। मंच की ओर से आग्रह किया गया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने अपने स्थान से ही पोस्टकार्ड के द्वारा भारत सरकार और बिहार सरकार को पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए पत्राचार करें। रातु रोड के देवी मंडप रोड स्थित मंच के आवासीय कार्यालय में यह निर्णय लिया गया। बैठक में अशोक सिंह, श्रीराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश रामचंद्र सिंह, शिव किशोर शर्मा, विनोद कुमार सिंह, अमित सिंह, देवराज सिंह, डॉ.विनीत राज, डॉ.मुकेश कुमार, समीर सिंह, सुमित सिंह, सतीश शाहदेव, विकास सिंह, अभिषेक सिंह, मुकेश सिंह, सुनील सिंह मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0