पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिले प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव

Jul 26, 2021 - 16:28
 0  15
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिले प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय से एचईसी आवासीय परिसर स्थित उनके आवास पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व वित्त मंत्री डॉ.रामेश्वर उरांव ने मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में उक्त दोनों कद्दावर नेताओं की मुलाकात को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डॉ.उरांव ने श्री सहाय से झारखंड में उभरे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्यों के मद्देनजर चर्चा की। बताया जाता है कि श्री सहाय ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उरांव को राजनीतिक अस्थिरता के माहौल की आशंकाओं को देखते हुए अपने पार्टी के मंत्रियों व विधायकों संग यथाशीघ्र एक बैठक करने की सलाह दी। नेता द्वय ने ऐसे समय पार्टी के केंद्रीय व राज्य के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त करने पर भी सहमति जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0