पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मिले राज्यपाल से

Jul 26, 2021 - 16:35
 0  18
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मिले राज्यपाल से


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। औपचारिक भेंट में श्री सहाय ने राज्यपाल को सावन मास की प्रथम सोमवारी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री सहाय ने राज्यपाल श्री बैस के स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही झारखंड के सर्वांगीण विकास और खुशहाली के लिए मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0