पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दी बकरीद की मुबारकबाद

Jul 22, 2021 - 13:43
 0  16
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दी बकरीद की मुबारकबाद

रांची। बकरीद के मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुधवार को शाम मेन रोड स्थित तसलीम महल पहुंचे। जहां विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर बकरीद की मुबारकबाद दी।
उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व संपन्न होने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। साथ ही इस मौके पर चाक-चौबंद विधि-व्यवस्था के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को भी बधाई दिया।
इस मौके पर समाजसेवी डाॅ. असलम परवेज, आमया संगठन के एस. अली,
सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी महासचिव अकील उर रहमान, मरहबा ह्यूमन सोसायटी के सचिव नेहाल अहमद, नैयर सहाबी, औरंगजेब खान, डाॅ. खुर्शीद अनवर, दीपक प्रसाद शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0