पूजा रेस्टोरेंट ने गरीबों को खिलाया दक्षिण भारतीय व्यंजन सांबर-बाड़ा

Apr 21, 2020 - 14:29
 0  13
पूजा रेस्टोरेंट ने गरीबों को खिलाया दक्षिण भारतीय व्यंजन सांबर-बाड़ा

रांची : राजधानी के बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) स्थित होटल पार्क इन और पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से पीड़ित मानवता की सेवा के तहत गरीब तबके के लोगों के बीच अमूमन उनकी पहुंच से दूर विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। होटल के संचालक और क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद हरेक दिन अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार कर गरीबों को एक समय का भोजन खिला रहे हैं। इस क्रम में गरीबों के बीच आज मंगलवार को लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन सांबर-बाड़ा का वितरण किया गया।

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान विशेष रुप से गरीबों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। ऐसे में रामाशंकर प्रसाद द्वारा लाॅकडाउन की अवधि शुरू होने के बाद से तकरीबन रोज आसपास के गरीबों के बीच विभिन्न प्रकार के व्यंजन बांटे जा रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों को एक समय का भोजन कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान लाॅकडाउन के दिशा-निर्देशों और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश का सख्ती से पालन किया गया। इसमें स्थानीय पुलिस- प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल झा, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, विजय शर्मा, अंकित कलवार, अजय सिन्हा सहित अन्य ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0