पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से ढाई सौ गरीबों को कराया गया भोजन

May 13, 2020 - 12:10
 0  11
पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से ढाई सौ गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : लाॅकडाउन के 51वें दिन (बुधवार को) हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन और पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से बिरसा चौक के आसपास के लगभग ढाई सौ गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया गया। इस दौरान लाॅकडाउन के नियमों के तहत एक दूसरे के बीच शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया। इस संबंध में होटल संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि लाॅकडाउन शुरू होने के बाद तकरीबन रोज आसपास के अत्यंत गरीब, बेघर और बेसहारा लोगों को भोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों को दोपहर में खाना खिलाने का सिलसिला बरकरार रहेगा। इस अवसर पर श्रीधर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल झा, मुन्ना सिंह, अंकित कलवार, विजय शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0