पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों के बीच समोसे और बालुशाही बांटे गए

May 5, 2020 - 14:49
 0  15
पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों के बीच समोसे और बालुशाही बांटे गए

रांची : लाॅकडाउन के 42वें दिन आज मंगलवार को हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन और पूजा रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से आसपास के गरीबों के बीच समोसे और बालूशाही का वितरण किया गया। इसमें काफी संख्या में बच्चे, बेसहारा महिलाएं व वृद्धजन शामिल थे। इस संबंध में होटल संचालक व सामाजिक कार्यकर्ता रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने की अवधि से बिरसा चौक सहित आसपास के बेघर, बेसहारा और अत्यंत गरीबों के बीच लगातार विभिन्न प्रकार के पकवानों का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत आज लगभग पांच सौ गरीबों को समोसा और बालूशाही खिलाया गया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब तबके के लोग हो रहे हैं। उनके समक्ष भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए उन्होंने तकरीबन रोज गरीबों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। पीड़ित मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में समाजसेवी गोपाल झा, मुन्ना सिंह, विजय शर्मा, वीर नारायण प्रसाद, अंकित कलवार, श्रीधर सिंह आदित्य, पूजा सहित अन्य का सहयोग मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0