पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों को परोसा गया उपमा

Apr 27, 2020 - 18:17
 0  12
पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से गरीबों को परोसा गया उपमा

रांची : लाॅकडाउन के दौरान बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) स्थित पूजा रेस्टोरेंट और होटल पार्क ईन के सौजन्य से आसपास के बेहद गरीब लोगों के बीच प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। होटल के संचालक रामाशंकर प्रसाद की ओर से भोजन से वंचित गरीबों को रोज एक समय का भोजन मुहैया कराया जा रहा है। इस क्रम में आज शुक्रवार को शाम में गरीब वृद्ध, महिलाएं व बच्चों को उपमा खिलाया गया। श्री प्रसाद ने बताया कि गरीबों को भोजन कराने का सिलसिला लॉकडाउन की अवधि तक चलेगा। इस अवसर पर गोपाल झा, वीर नारायण प्रसाद, विजय शर्मा, गुड्डू सिंह,मुन्ना सिंह, अंकित कलवार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0