पीड़ित मानवता की सेवा से होती है सुखद अनुभूति : तनवीर खान

गरीबों और जरूरतमंदों को बांटे खाद्यान्न

Jun 11, 2021 - 17:50
 0  10
पीड़ित मानवता की सेवा से होती है सुखद अनुभूति : तनवीर खान

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को हो रही परेशानियों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर खान लगातार सेवा कार्य में जुटे हैं। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार को पुंदाग बस्ती में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है। इससे सुखद अनुभूति होती है। तनवीर खान ने कहा कि इंसान के लिए सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है।
उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में अन्य समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0