पाकुड़- गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

दिए गए दायित्वों का गंभीरता से करें अनुपालनः उपायुक्त *समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने की गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा, दिया दिशा निर्देश *गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाने के लिए अधिकारियों व समितियों को तैयारी में तेजी लाने को कहा

पाकुड़- गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में आगामी 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाने को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने क्रमवार विभागों के अधिकारियों व विभिन्न समिति के सदस्यों द्वारा अब तक की गई तैयारी की जानकारी ली। इस क्रम में उपायुक्त ने सभी को दिए गए दायित्वों को गंभीरता से अनुपालन करने का निर्देश दिया।

बैठक में गणतंत्र दिवस की सुबह शहर के 19 विद्यालय की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों से समन्वय स्थापित करने के संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा से पूछा। जिस पर उन्होंने समन्वय स्थापित कर तैयारी शुरू करने की बात कहीं।

आर जे स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम होने के बाद विभिन्न विभागों व संस्था द्वारा झांकी निकाली जाएगी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को झांकी बेहतर ढंग से तैयार करने को कहा। विभाग में संचालित योजनाओं जिसका प्रचार – प्रसार होना है। वैसे थीम पर झांकी तैयार करें। कहा कि झांकी देखकर की आम जन को विषय व संदेश प्राप्त हो जाए। इसे सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने नगर पंचायत को नगर की सफाई अभियान 25 जनवरी तक संपन्न कर लेने का निर्देश दिया। उक्त क्रम में मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों एवं नालियों की सफाई, शहर के अंदर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया।
25 जनवरी को सुबह छह बजे से नौ बजे तक एवं 26 जनवरी को सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन अवरूद्ध करने के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सुनिश्चित करने को कहा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टेडियम में खेलकूद एवं रवींद्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों के टीम का आडिसन लेने व आडिसन में गाने व कार्यक्रम चयन पर गंभिरता बरतने को कहा। ध्यान रहें कोई फुहरपन व विवादित मामला नहीं हो। डीएसई – डीईओ को इसे सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा मैराथन दौड़, 21 जनवरी से 23 जनवरी तक परेड का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा। उपायुक्त ने इस बाबत अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में उप विकास आयुक्त राम निवास यादव, अपर समाहर्ता जय किशोर प्रसाद, आइटीडीए निदेशक डा. ताराचंद्र, डीआरडीए निदेशक राधेश्याम, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रवेश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार गौतम, डीएसडब्ल्यूओ चित्रा यादव समेत अन्य पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघों के सदस्य, विद्यालय प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0