पर्यावरण संरक्षण की पहल, मोरहाबादी में किया गया पौधारोपण

Jul 1, 2021 - 16:38
 0  12
पर्यावरण संरक्षण की पहल, मोरहाबादी में किया गया पौधारोपण


रांची। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इसका उदाहरण राजधानी के मोरहाबादी क्षेत्र में गुरुवार को देखा गया। मोरहाबादी मैदान में सुबह-सवेरे टहलने वाले लोगों द्वारा पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के औषधीय व छायादार पौधे लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर में औषधीय गुणों से परिपूर्ण नीम का पौधा लगाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में अधिवक्ता केके दयाल, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश साहु, प्रभु गोप, सुबोध गुप्ता, सरदार गोबिंद सिह सहित अन्य की उल्लेखनीय भूमिका रही। पर्यावरण प्रेमियों ने मोरहाबादी मैदान में सुबह टहलने वाले सभी लोगों से पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0