पत्रकार विरोधी मानसिकता वाले थानेदार को हटाने तक जारी रहेगा विरोध : प्रीतम भाटिया

Jun 10, 2021 - 17:53
 0  9
पत्रकार विरोधी मानसिकता वाले थानेदार को हटाने तक जारी रहेगा विरोध : प्रीतम भाटिया


रांची/जमशेदपुर। पत्रकार हितों के संरक्षण के प्रति समर्पित संगठन ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार, झारखंड व बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा है कि पत्रकार विरोधी मानसिकता वाले झरिया के थानेदार को हटाने तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फर्जी मामले में झरिया के थानेदार पंकज झा ने वरिष्ठ पत्रकार नागेश सिंह को जेल भेजवाने में मुख्य साजिशकर्ता की भूमिका निभाई। हालांकि न्यायालय के हस्तक्षेप से श्री सिंह जेल से रिहा हुए हैं।
इस मामले को लेकर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया ने कहा है कि झरिया थानेदार पंकज झा पत्रकार विरोधी मानसिकता के व्यक्ति हैं। इनके कार्यकाल में पत्रकारों पर लगातार अत्याचार के मामले धनबाद में चर्चा में रहे हैं। कभी किसी पत्रकार को झूठे आरोपों के तहत जेल भेज देना, तो कभी किसी को गिरफ्तार कर प्रताड़ित करना, तो कभी पत्रकारों को धमकाना इनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
वहीं, एआईएसएम जेडब्लूए के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा कि थानेदार को हटाने तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से झरिया क्षेत्र में चलने वाले अवैध धंधों की लगातार रिपोर्टिंग कर सच को उजागर करने की अपील की, ताकि थानेदार की काली करतूतें जनता के सामने आ सके और उन्हें बेनकाब किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0