पठान तंजीम चुनाव शोएब खान अध्यक्ष व वारिस बने महासचिव

शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव के लिए संयोजक टीम को दी बधाई

Mar 15, 2020 - 10:44
 0  13
पठान तंजीम चुनाव शोएब खान अध्यक्ष व वारिस बने महासचिव

रांची : पठान तंजीम का चुनाव रविवार 15 मार्च को सम्पन्न हुआ। सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक वोट डाले गये। कुल सात प्रत्याशी मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए केवल एक आवेदन आने के कारण दोनों पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये। अध्यक्ष पद के लिए मो- शोएब खान ने एकमात्र नामांकन किया था। जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए मोo अशफाक भी निर्विरोध चुने गये। चुनाव मैदान में महासचिव पद के उम्मीदवार मोहम्मद वारिस ने अपनी प्रतिद्धंदी मतीउर्रहमान पप्पु को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें मो० शहजाद बबलू ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी मो० वसीम खान को पराजित किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मो० अलीम और मो० नसीम मैदान में थे। रोमांचक चुनाव में मो० नसीम ने जीत हासिल की। चुनाव में 350 लोगों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव संयोजक फिरोज जिलानी की देखरेख में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। इस मौके पर सह संयोजक अधिवक्ता मो० गुफरान के अलावा संरक्षक अशरफ खान चुन्नू,अब्दुल कादिर रब्बानी, शाहिद टुकलू, मो० इरफान पप्पू, हीरा भाई अब्दुल हसीब, मो० मोजम्मिल सहित कई लोग मौजूद थे। चुनाव संयोजक फिरोज जिलानी व अशरफ खान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0