निर्भया केस- राष्टपति ने खारिज की मुकेश की दया याचिका,1 फरवरी को दी जाएगी फांसी

निर्भया केस- राष्टपति ने खारिज की मुकेश की दया याचिका,1 फरवरी को दी जाएगी फांसी

नई दिल्ली : निर्भया रेप व हत्या मामले में दोषी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ने दोषी मुकेश की फांसी की सजा को बरकरार रखने की सिफारिश की है. गृह मंत्रालय ने यह याचिका राष्ट्रपति को भेजी थी.

गौरतलब है कि विनय की क्यूरेटिव पिटीशन पहले ही खारिज हो चुकी है. हालांकि विनय के पास अभी मर्सी पिटीशन का रास्ता बचा हुआ है. विनय ने अभी तक मर्सी पिटीशन दाखिल नहीं की है. इस मामले में अन्य दो दोषियों अक्षय और पवन ने अबतक न तो क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है, और ना ही मर्सी पिटीशन.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दया याचिका खारिज करने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और आरपीएन सिंह ने दोषियों को जल्द सजा दिए जाने की मांग की है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आरपीएन सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब दोषियों को सजा देने में देर नहीं की जानी चाहिए.

वहीं रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि निर्भया के दोषियों के काउंसलर और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे लोग कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं. वे जेल मैनुअल और कानून के लूप होल्स का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि आज ही गृह मंत्रालय ने मुकेश की दया याचिका सजा बरकरार रखने की नोटिंग के साथ राष्ट्रपति भवन भेजी थी. निर्भया के चारों दोषियों मुकेश सिंह, विनय कुमार शर्मा, अक्षय और पवन को पहले 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी की सजा होनी थी. दोषियों द्वारा कानूनी दांवपेंच आजमाने की वजह से अब उनकी फांसी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया है. अब चारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0