निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बनाई भारतीय जन मोर्चा पार्टी

Jan 21, 2020 - 10:56
 0  22
निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बनाई भारतीय जन मोर्चा पार्टी

जमशेदपुर : भाजपा से निष्कासित एवं निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भारतीय जन माेर्चा नामक पार्टी बनाई है। सरयू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याएं हल के लिए पार्टी बनाई है, ताकि कार्यकर्ता समस्या काे जानें और मुझ तक पहुंचाएं। अभी संगठन का कार्यक्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम विस क्षेत्र ही रहेगा। भविष्य में संभावनाएं देखते हुए पार्टी-संगठन का राज्य स्तर पर विस्तार किया जाएगा।

सरयू ने भाजपा से निष्कासित अन्य पदाधकारियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। रामनारायण शर्मा को भाजमो महानगर कमेटी का, अजय सिन्हा काे जमशेदपुर पूर्वी और मुकुल मिश्रा काे जमशेदपुर पश्चिम का संयाेजक बनाया है। जमशेदपुर पश्चिम से आजसू प्रत्याशी रहे ब्रजेश सिंह मुन्ना काे इसी विधानसभा क्षेत्र का सह संयाेजक मनोनीत किया है। साकची स्थित एक होटल में सरयू राय ने सोमवार को मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि संगठन का विस्तार महानगर संयाेजक, दाेनाें विधानसभा क्षेत्र के संयाेजक और सह संयाेजक मिलकर करेंगे। पार्टी का पहला सम्मेलन सह वनभाेज थीम पार्क में 25 जनवरी काे हाेगा।

सरयू ने कहा कि भाजपा संगठन में मंच, माेर्चा का जैसा स्वरूप है, वैसा ही भाजमो संगठन का भी होगा। मंडल स्तर, महानगर कमेटी, विस संयाेजक, सह संयाेजक, महिला माेर्चा, श्रमिक माेर्चा, युवा माेर्चा का गठन किया जाएगा। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में जल्द कार्यालय खुलेगा। वहां कार्यालय प्रभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिन साथियाें ने सहयाेग किया, उन्हें संगठन में रखा जाएगा। मंडल स्तर पर कमेटी व उप समिति भी हाेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0