निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ट्विटर अभियान में शामिल हुए अभिभावकगण

May 30, 2021 - 11:53
 0  4
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ट्विटर अभियान में शामिल हुए अभिभावकगण


रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार को चरणबद्ध आंदोलन के तहत ट्विटर अभियान चलाया गया। जिसमें झारखंड राज्य के साथ-साथ कई प्रदेशों के अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। संगठनों के पदाधिकारियों ने ट्वीट के माध्यम से झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सही मुद्दों को लेकर अभिभावकों के हित में यह संगठन आंदोलनरत है। जिसका सब समर्थन करते हैं।
ट्विटर अभियान में राज्य के लगभग सभी जिलों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। ट्विटर अभियान में
कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय , महेन्द्र राय, रविशंकर राय, डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव,रामदीन कुमार ,प्रमोद रंजन ,आभा वर्मा, विद्याकर कुँवर ,रजनीश श्रीवास्तव,कुणाल सिंह, दीपक शर्मा, अभय पांडेय, राजेश कुमार, आलोक गैरा ,चन्दन सिंह,बरुन सिंह,मुकेसधर दुबे, आसीस कुमार,पंकज तिवारी, आरती कुमारी ,पदमिनी कुमारी,वंशी यादव ,पारुल राज,सवारी बेगम , मनोज सिन्हा, निरंजन कुमार,राकेश कुमार, कृपा कुमार, अजय पोद्दार,,प्रियंका सिंह,अंजली कुमारी, कृष्ण कुमार, अनसुइया सिंह सहित अन्य काफ़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए।
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने ट्विटर अभियान के बाद एक पत्र झारखंड के मुख्यमंत्री व प्रभारी शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन को ईमेल के माध्यम से व ट्विटर पर टैग कर भेजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0