नामकुम : ब्राउनसुगर के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

Apr 7, 2020 - 12:27
 0  12
नामकुम : ब्राउनसुगर के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

रांची : नामकुम के सिदरोल के पास पुलिस ने ब्राउनसुगर सप्लाई करने वाले 2 अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से सैकड़ों पुड़िया ब्राऊन सुगर बरामद किया गया है।दोनों अपराधी स्कूटी से ब्राउनसुगर सप्लाई करने आये थे। जिसका नंबर JH01DM 7129 है। ये दोनों अपराधी लॉकडाउन का फायदा उठाकर ब्रॉउन सुगर खपाने के फिराक में थे। गिरफ्तार अपराधी का नाम मो.जाहिद उर्फ सोनू उर्फ काली जिसका उम्र लगभग 33 वर्ष, तथा पिता- मो. अमानुल्लाह रहमत कॉलोनी डोरंडा का रहने वाला है। दूसरा मो.शब्बीर अली उम्र लगभग 20 तथा पिता मो.जुल्फिकार अहमद, रहमत कॉलोनी डोरंडा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0