नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन, राष्ट्रीयता की भावना महत्वपूर्ण- नंदकिशोर यादव

Jan 26, 2020 - 17:44
 0  15
नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन, राष्ट्रीयता की भावना महत्वपूर्ण- नंदकिशोर यादव

रांची : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को एचईसी परिसर स्थित नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने के लिए राष्ट्रवाद या राष्ट्रीयता की भावना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत के अनेक महापुरुषों और राष्ट्रीय नेताओं ने भारतीय राष्ट्र और राष्ट्रवाद को परिभाषित किया है। यह राष्ट्रवाद भारत की अवधारणा का है, जो हमारे संविधान में भी लिपिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र के रूप में भारत का निर्माण विविधता में एकता की अवधारणा के साथ हुआ है। इस एकता को बनाए रखना हम सब भारतवासियों का कर्त्तव्य है। अपनी आजादी और स्वायतत्ता के महत्व को समझते हुए राष्ट्रीयता की भावना से देशहित में सकारात्मक कार्य करने की दिशा में जुटे रहें। इस अवसर पर नागरिक अधिकार पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष उर्मिला यादव, पार्टी की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक, प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव ब्रजेश कुमार,
महानगर महासचिव( युवा मोर्चा) निशांत कुमार, नीलू सिंह, सैला सिंह, सोनी कुमारी, अनिल कुमार, कमलेश कुमार, उषा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0