नगर निगम वार्ड संख्या 27 व 28 में टीकाकरण कैंप आयोजित

Jun 27, 2021 - 15:42
 0  7
नगर निगम वार्ड संख्या 27 व 28 में टीकाकरण कैंप आयोजित

रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत किशोर गंज (वार्ड 27) इरगु टोली एवं (वार्ड 28 कुम्हार टोली (पहाड़ी) में समाजसेवी रजनीश पांडेय के नेतृत्व में कोविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। इस शिविर में 100 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। श्री पांडे ने बताया कि अब तक कोरोना से बचाव के लिए उनकी संस्था के तत्वावधान में आठ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा चुका है। जिसके माध्यम से कुल एक हजार लोगों का अब तक वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इन सभी कैम्पों में रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं इंडिया यंग फ़ाउंडेशन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड 27 के पार्षद ओम प्रकाश,उमेश ,फ़ंटूश,अनीश ,प्रेम जी,बाबू पाठक का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0