देवघर : सोशल मीडिया पर आपत्तिनजक पोस्ट करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 1 गिरफ्तार

Apr 16, 2020 - 10:44
 0  17
देवघर : सोशल मीडिया पर आपत्तिनजक पोस्ट करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 1 गिरफ्तार

देवघर : देशभर में फैली कोरोना महामारी को रोकने के लिए देवघर नगर थाना ने सोशल डिस्टेंस तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का गलत भड़काऊ एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। देवघर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पोस्ट करनेवाले सख्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नगर थाना प्रभारी सह आरक्षी निरीक्षक विक्रम प्रताप सिंह ने शहर के बेलाबगान के निवासी दिवाकर केसरी को पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नगर थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि उक्त युवक 2 दिन पूर्व भी सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला था,तो पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे समझा-बुझाकर और चेतावनी देकर छोड़ दिया था। श्री सिंह के अनुसार गिरफ्तार युवक कल दूसरी बार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए पाया गया इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उस पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0