देवघर : सरकारी स्कूलो का चावल उठाव 24 से 27 अप्रैल के बीच होगा- प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी

Apr 21, 2020 - 14:45
 0  20
देवघर : सरकारी स्कूलो का चावल उठाव 24 से 27 अप्रैल के बीच होगा- प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी

देवघर : देवघर प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने लॉक डाउन के मद्देनजर जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर के आदेश के अनुसार बंद अवधि में छात्रों के बीच प्रतिपूर्ति चावल का वितरण को लेकर सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है कि आगामी 3 महीने का अग्रिम चावल का उठाव 24 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल के बीच में करेंगे। चूंकि देवघर प्रखंड अंतर्गत दो शैक्षणिक अंचल आते हैं जिसके कारण एक दिन में सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं हो पाएगा। इसी को ध्यान में रखकर 24 एवं 25 अप्रैल को देवघर शैक्षणिक अंचल तथा 26 एवं 27 अप्रैल को जसीडीह शैक्षणिक अंचल के विद्यालयों को चावल उठाने का निर्देश दिया है।

साथ ही सभी प्रधान शिक्षकों को निर्देशित किया है कि चावल उठाने के दौरान वह अपने मुंह के ऊपर मास्क का प्रयोग अवश्य करेंगे। और जिला प्रशासन देवघर के द्वारा धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है इसका भी ध्यान शिक्षक रखेंगे तथा किसी भी प्रकार का पान पुरिया गुटका आदि का सेवन चावल उठाव के दौरान नहीं करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0