देवघर : संथाल डीआईजी का औचक निरीक्षण।

Apr 17, 2020 - 18:34
 0  20
देवघर : संथाल डीआईजी का औचक निरीक्षण।

देवघर : संथाल डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने आज जसीडीह थाना क्षेत्र के सटे विभिन्न सीमा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, व अन्य आरक्षी को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी हालत में कोई सड़क पर बिना काम के न निकले। साथ ही सीमावर्ती इलाकों के आवाजाही का सख्ती से पालन हो,तथा किसी भी स्थिति में बिना कोई स्पष्ट आदेश व कारण के आवागमन न हो।

श्री लकड़ा ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा की किसी भी स्थिति में लॉक डाउन में ढील न हो। लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने के कारण ही आज संथाल परगना में कोई भी कोरोना का संक्रमित मरीज नही मिला हैं। आगे उन्होंने कहा कि लॉक डाउन को सख्ती से पालन करवाए ताकि कोई अन्य राज्य का व्यक्ति अकारण देवघर में प्रवेश न कर सके। इस मौके पर डीआईजी राजकुमार लकड़ा के आलावे सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव, जसीडीह थाना प्रभारी दयानंद आजाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0