देवघर : रिखिया के भलुआबाँधी गांव में गढ्ढे में डूबकर भाई-बहन की हुई मौत, शोक में डूबा गाँव

May 11, 2020 - 12:47
 0  19
देवघर : रिखिया के भलुआबाँधी गांव में गढ्ढे में डूबकर भाई-बहन की हुई मौत, शोक में डूबा गाँव

देवघर : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित लकड़ीगंज भलुआबाँधी गाँव मे रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपराह्न में गढ्ढे में डूबकर सगे भाई- बहन की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे उक्त गांव में बन रहे मकान के बगल में खेल रहे थे और देखते- ही देखते डोभा में गहरे पानी मे चले गये, जिससे उन दोनों की मौत हो गयी। दोनों बच्चों का परिजन शहर के विलासी मुहल्ले में रहते थे, वही दोनों बच्चे संदीपनी स्कूल में पढ़ते थे। दोनों बच्चे निर्माणाधीन घर देखने गए थे। मृत बच्चो में रमण चौधरी(7 ) और सन्ध्या चौधरी (11) शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन दोनों बच्चों को लेकर इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुँचे जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,और दोनों बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनो को सौप दिया। इस मामले को अप्राकृतिक मौत की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0