देवघर : पुलिस कर्मियों ने जसीडीह थाना परिसर में जरूरतमंदो को भोजन कराया

Apr 24, 2020 - 14:24
 0  15
देवघर : पुलिस कर्मियों ने जसीडीह थाना परिसर में जरूरतमंदो को भोजन कराया

देवघर : जसीडीह थाना परिसर में अस्थायी सामुदायिक रसोई में आज लगभग 207 लोगों को भोजन कराया गया। सामुदायिक रसोई के तहत प्रत्येक दिन क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों, भिखारियों तथा फुटपाथ पर रहने वाले को इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानन्द आजाद ने अपनी देखरेख में भोजन कराते हैं। और उनके साथ एएसआई प्रदीप कुमार सिंह भी तन मन से इन कामों में उनका हाथ बटाते हैं। और थाना के अन्य एसआई व एएसआई भी लोगों को खाना खिलाने में मदद करते हैं। लॉकडाउन में जसीडीह थाना के पुलिस कर्मी विधि – व्यवस्था के साथ साथ सामाजिक कार्य में भी लगे हुए रहते हैं जिसका साफ प्रमाण यह तस्वीर हैं। जो दर्शाता है की पुलिस प्रशासन तन और मन से गरीब,असहाय लोगो के साथ खड़ी है तथा विधि व्यवस्था में व्यस्त होने के बाद चुस्त दुरुस्त होकर सभी जरूरतमंदो को भोजन करा रहे है।

आपको बता दे कि आज थाना के सामुदायिक किचन में चावल दाल सब्जी के आलावे इंस्पेक्टर श्री आजाद के द्वारा जरूरतमंदों को एक एक पैकेट बिस्किट भी दिया गया। लॉक डाउन में थाने के रसोई में पूरी, सब्जी के अलावे खीर बनाकर पुलिस कर्मी खुद से परोस कर लोगों को खिलाते हैं। इस दौरान इंस्पेक्टर श्री आजाद ने बताया कि यह कार्य प्रत्येक दिन किया जा रहा हैं। इस मौके पर एएसआई प्रदीप कुमार सिंह,रामानंद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद, भरत सिंह, सहित जसीडीह मुंसी पप्पू यादव, जानकी पासवान एवं अन्य पुलिस कर्मी मिलजुलकर कर सभी को खाना खिलते है ।

विदित हो कि यह सामुदायिक किचन लॉक डाउन के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी थाना में खोला गया है और पुलिस अधीक्षक एन के सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है कि किस थाना को प्रतिदिन कितना प्लेट भोजन जरूरत मंदो को खिलाना हैं। लेकिन आज जसीडीह थाना में टारगेट से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0