देवघर : नगर थाना परिसर में इंस्पेक्टर एवं पीएसआई ने जरूरतमंदों को भोजन कराया

Apr 17, 2020 - 18:25
 0  19
देवघर : नगर थाना परिसर में इंस्पेक्टर एवं पीएसआई ने जरूरतमंदों को भोजन कराया

देवघर : नगर थाना परिसर में अस्थायी सामुदायिक रसोई में आज करीब 200 लोगों को भोजन कराया गया। सामुदायिक रसोई के तहत प्रत्येक दिन क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों, भिखारियों तथा फुटपाथों पर रहनेवाले को इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह अपनी देखरेख में भोजन कराते हैं। और उनके साथ पीएसआई कुमार अभिषेक भी तन मन से इन कामों में उनका हाथ बटाते हैं। थाना के अन्य एस आई व ए एस आई भी लोगों को खाना खिलाने में मदद करते हैं। लॉकडाउन में नगर थाना के पुलिस विधि – व्यवस्था के साथ साथ सामाजिक कार्य में भी लगे हुए रहते हैं। जिसका साफ प्रमाण यह तस्वीर दर्शाता है। विधि व्यवस्था में व्यस्त होने के बाद चुस्त दुरुस्त होकर सभी जरूरतमंदो को खाना खिलाते हैं।

आज नगर थाना के सामुदायिक किचन में चावल दाल सब्जी के आलावे इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह व पीएसआई कुमार अभिषेक के द्वारा जरूरतमंदों को एक एक पैकेट बिस्किट भी दिया गया। इसी के तहत गुरुवार को भी थाना के रसोई में चावल दाल सब्जी के अलावे खीर बनाकर पुलिसकर्मियों ने खुद से परोस कर लोगों को खिलाया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कार्य प्रत्येक दिन किया जा रहा हैं।

इस मौके पर पीएसआइ कुमार अभिषेक , एएसआई रामानुज सिंह , श्रीकांत बाजपेयी, संजय शर्मा, परमानंद पाल सहित नगर मुंसी आकाश कुमार , रतन ओझा, लक्षमण चौधरी, विकेश , सुजीत झा , महेश , राहुल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी ने मिलजुलकर कर सभी को खाना खिलाया। विदित हो कि यह सामुदायिक किचन लॉक डाउन के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी थाना में खोला गया है और पुलिस अधीक्षक एन के सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है कि किस थाना को प्रतिदिन कितना प्लेट भोजन जरूरत मंदो को खिलाना हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0