देवघर : देवीपुर में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

May 6, 2020 - 14:55
 0  12
देवघर : देवीपुर में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।

देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन एम्स के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि देवीपुर प्रखंड में निर्माणाधीन एम्स के मुख्य द्वार पर ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ।पुलिस ने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक सुधीर यादव उम्र 20 ,थाना चकाई,जिला जमुई , बिहार का रहने वाला था। दूसरा युवक मृतक का बहनोई उमेश यादव, उम्र 28 वर्ष ,ग्राम बलजोरी,थाना मोहनपुर,जिला देवघर झारखंड का रहने वाला था। जो बलजोरी देवघर से अपना साला के साथ ससुराल घुठियारी जा रहा था। इसी दौरान विपरित दिशा में गिरिडीह से जा रहे अनियंत्रित ट्रक और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
घटना के बाद ड्राईवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक दोनों युवक की लाश को देवीपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0