देवघर कोरोना मुक्त जिला घोषित होने से बस एक कदम दूर।

May 11, 2020 - 12:51
 0  11
देवघर कोरोना मुक्त जिला घोषित होने से बस एक कदम दूर।

देवघर : जिला के सारवां प्रखंड अंतर्गत डकाय और नारंगी पंचायत के कोरोना संक्रमित दोनों मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। साथ ही संक्रमित मरीज के सभी परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है। इस बात की जानकारी देते हुए देवघर डीसी नैन्सी सहाय ने बताया कि देवघर जिलान्तर्गत कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आना राहत भरी खबर है। अब एहतियात और सुरक्षा के तौर पर दोनों मरीज का सैंपल एक बार फिर जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद मरीजों को कोरोना निगेटिव माना जाएगा। साथ ही दोनों गांव के सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच लगातार की जा रही है। दोनों संक्रमित मरीज के मूवमेंट और इससे जुड़ी संपूर्ण निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार की जा रही हैं। ताकि संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी का स्वास्थ्य जांच किया जा सके। श्रीमती सहाय ने यह भी जानकारी दी कि कोरोना संक्रमित मरीज के सभी परिजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसका रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। ज्ञात हो कि नारंगी और डकाय पंचायत के दोनों मरीज के सभी परिजनों को चिन्हित कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है जो एक राहत महसूस करने वाली बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0