दूसरे-राज्यों-में-फंसे-लो

Apr 9, 2020 - 11:07
 0  20
दूसरे-राज्यों-में-फंसे-लो

दिल्ली : कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के कारण पुरे भारत में लॉक डाउन जारी है। लॉकडाउन के कारण भारत में कई लोग अपने निवास स्थान से दूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए है। बिहार, झारखंड एवं कई अन्य राज्यों की मांग को देखते हुए गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तो के साथ नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जा सकेगा। नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोग अपने घर जा सकेंगे।

लॉकडाउन में फंसे मजदूर, छात्र और ...

गृह मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइन इस प्रकार है :-

नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करने और ऐसे फंसे हुए व्यक्तियों को वापस भेजने और लेने के लिए एक एसओपी की तैनाती करनी होगी। नई गाइडलाइन के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के इच्छुक लोगों के लिए राज्यों को आपस में बात करनी होगी। वहीं एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजे जा रहे लोगों की जांच की जाएगी।जांच के बाद ही लोगों को आगे भेजा जाएगा। अपने स्थान पर पहुंचने पर ऐसे लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के जरिए क्वारनटीन किया जाएगा। साथ ही इन सभी लोगों को आरोग्य सेतु ऐप के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0