तालाब में शव मिलने से इलाके में सनसनी

तालाब में शव मिलने से इलाके में सनसनी

धनबाद/गोमो : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के सिकलाईन निवासी रामाकांत विश्वकर्मा के 23वर्षीय पुत्र रजनीकांत विश्वकर्मा का शव रेलवे पम्पु तालाब चौरापट्टी मे मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। हरिहरपुर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाल छानबीन शुरू की ।

परिजनों के अनुसार गुरूवार की रात घर से खाना खाकर दोस्त के यहाँ पढने गया। सुबह लगभग 3 बजे उसके साथी दिपक ने घर आकर बताया कि रजनीकांत क्वाटर मे नही आया।फोन कॉल करने के बाद रजनीकांत के नंबर पर रिंग तो हो रहा था परन्तु कोई उठा नहीं रहा था। परिजनों द्वारा काफी ढूंढ़ने के बाद अचानक अजमुदीन नामक एक व्यक्ति लगभग 11 बजे मृतक का फोन रिसीव किया। पुलिस द्धारा पुछे जाने पर बताया कि पम्पु तालाब के दीवार पर यह मोबाइल रखा हुआ है। इसी दौरान तालाब मे झाकने पर मृतक का शव नजर आया उसके बाद यह बात आग की तरह पुरे क्षेत्र में फैल गई। परिजन का रो रो कर बुरा हाल था। बाद में पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु घनबाद भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0