ड्रीम्ज प्रोडेक्शन हाउस ने मिस्टर एंड मिस सुपर माडल इंटरनेशनल-2021 की घोषणा की

Jul 16, 2021 - 13:01
 0  9
ड्रीम्ज प्रोडेक्शन हाउस ने मिस्टर एंड मिस सुपर माडल इंटरनेशनल-2021 की घोषणा की

रांची। मॉडलिंग और फैशन उद्योग में जाने-माने ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस ने इस वर्ष की सबसे बड़ी इवेन्ट्वस में से एक मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल इंटरनेशनल-2021 की घोषणा कर दी है। यह शो देश भर की प्रतिभाओं के लिए एक रोमांचक मंच होगा, प्रतियोगिता की टीम ऑडिशन देने वालों के लिए 30 से अधिक शहरों का दौरा करेगी। इसके बाद, चयनित 100 फाइनलिस्ट (50 लड़के और 50 लड़कियों) को फिल्म और मनोरंजन की दुनिया के जजों के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा प्रतिष्ठित क्राउन की प्रतिस्पर्धा करने के लिए कठोर प्रशिक्षण और ग्रूमिंग से गुजरना होगा, जो अक्टूबर 2021 में लखनऊ में आयोजित की जाएगी। ग्रांड फिनाले में 20 लड़के और 20 ही लड़कियों की प्रतिभागिता रहेगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार के तौर पर 2 लाख रुपए, दुबई की यात्रा का मौका, इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने के साथ ही टीवीसी, वेब सीरीज तथा अन्य रियलिटी शोज में भाग लेने का मौका मिलेगा।
स्टार-स्टड वाले इस शो में युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, रणविजय सिंह, करण कुंद्रा, प्रियांक शर्मा, जीशान कादरी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की जूरी की भागीदारी रहेगी। मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2021, शरद चौधरी के ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सबसे प्रतिष्ठित नेशनल ब्यूटी पीजेन्ट (राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता) में से एक है और यह पहले के शोज में भारी भागीदारी के साथ अपनी सफलता को प्रदर्शित कर चुका है।
इस बारे में ड्रीम्ज प्रोडेक्शन हाउस के संस्थापक शरद चौधरी ने कहा ‘‘सौंदर्य प्रतियोगिता लोगों में अपना आत्मविश्वास बढ़ाने और फर्क करने का एक बेहतरीन मंच है।

वे सिर्फ खूबसूरत होने से कहीं ज्यादा हैं, वे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत होने के बारे में जान सकें और इसके अलावा यह एक ऐसा मंच है जहां हम हमेशा नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाता रहा है।
गौरतलब है कि इन वर्षों में मॉडलिंग की दुनिया की जानी-मानी हस्ती और मेगा शो और इवेंट्स मैनेजमेन्ट के लिए जाने जाने वाले शरद चौधरी ने नेहा धूपिया, मधुर भंडारकर, जरीन खान, उर्वशी रौताला, उपेन पटेल, पूजा चोपड़ा, कायनात अरोड़ा, जयदीप अहलावत, गिजेल ठकराल, अजय चैधरी, अनुषा दाण्डेकर, स्टेफी पटेल, बेनाफ्शा सूनावाला, हिमांशु सोनी, मिलिंद गाबा, रोहित खंडेलवाल, जोया अफरोज, साहिल खान और कई अन्य जैसी कई हस्तियों के साथ भी काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0