डॉक्टर्स डे पर डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन सम्मानित

Jul 1, 2021 - 16:03
 0  4
डॉक्टर्स डे पर डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन सम्मानित

रांची। छात्र क्लब चिकित्सक मंच के तत्वावधान में गुरुवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। वहीं, गरीब,जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर व अनाज वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध नाक,कान,गला एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन को आर.एम.डी.ए. भवन पिस्कामोड़,इटकी रोड में सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र रॉय के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उन्हें याद किया गया।क्लब के मुख्य संयोजक संतोष कुमार ने देश के महान चिकित्सक डॉ.बिधान चंद्र रॉय के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी जन्म तिथि एवं पुण्य तिथि दोनों एक जुलाई ही थी।उनकी स्मृति मे ही पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एक जुलाई को मनाई जाती है। शिव किशोर शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप हैं। इनका सम्मान करना चाहिए। माता पिता जन्म देते हैं, लेकिन डॉक्टर हमें जीवनभर तंदुरुस्त रखते हैं। संजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन ने कोरोना काल में अपनी जान को खतरे में डालकर मरीजों की इलाज कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया।हम ऐसे सभी डॉक्टरों को नमन करते हैं। कार्यक्रम में सुनीता चौधरी, अरुण कुमार, विकास कुमार वेदांत, संजय कुमार विश्वकर्मा,कुमारी पूनम,खुशबू पटेल, नीरज शर्मा शामिल थे।

  • कोरोना काल में सेवा के दौरान मृत चिकित्सकों को दी गई श्रद्धांजलि
    कोरोना काल में मरीजों की चिकित्सा करते हुए अनेक डॉक्टरों का निधन हुआ।उन डॉक्टरों को स्मरण करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन धारणकर ईश्वर से प्रार्थना कर कार्यक्रम की समापन की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0