डॉ.सतीश मिढा के नेतृत्व में एनएमओ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया से

Jul 23, 2021 - 16:08
 0  24
डॉ.सतीश मिढा के नेतृत्व में एनएमओ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया से

रांची। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सतीश मिढ़ा के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मिला। दिल्ली स्थित मंत्रालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट में स्वास्थ्य क्षेत्र के अनेक विषय पर चर्चा हुई। इंडियन मेडिकल सर्विस, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट,मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट,जेनेरिक ड्रग्स,रिसर्च, एक राष्ट्र में एक पद्धति,स्वस्तिक,चरक शपथ,डी. एन. बी.,विद्यार्थी विषय,कोविड काल मे एनएमओ के कार्यक्रम और योजनाओं को भी उन्होंने ध्यान पूर्वक सुना।

एनएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सतीश मिढ़ा ने मंत्री को एनएमओ द्वारा जनसेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र मे किये गए कार्यो की जानकारी दी। एनएमओ के राष्ट्रीय महासचिव काशी से डॉ. विश्वम्भर सिंह ने मंत्री को एनएमओ की भावी योजनावों के बारे मे वर्णन किया एवं उनके द्वारा लिखित एक पुस्तक “कोविड-19” मंत्री को भेंट की।

एनएमओ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कोटा से डॉ. गिरीश शर्मा मे देश की स्वास्थ्य व्यस्थाओं एवं कोरोना से लड़ाई मे एनएमओ की भागीदारी पर अपने सुझाव रखे। इस दौरान एनएमओ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ,आगरा से एनएमओ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन गुप्ता,दिल्ली से एनएमओ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.अक्षय धारीवाल,दिल्ली प्रान्त के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. पुनीत अग्रवाल,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के डॉ.संजय राय,दिल्ली प्रान्त के उपाध्यक्ष डॉ. रंजन वधवा एवं दिल्ली प्रान्त के सचिव डॉ. मुकेश नागर भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0