डॉ.संदीप अरोड़ा के सौजन्य से ढाई सौ गरीबों को कराया गया भोजन

हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में लंगर जारी

May 8, 2020 - 13:26
 0  10
डॉ.संदीप अरोड़ा के सौजन्य से ढाई सौ गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : लाॅकडाउन के दौरान तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में चलाए जा रहे लंगर में आज (शुक्रवार को) कलिंगा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ.संदीप अरोड़ा ने सहयोग किया। रायपुर (छत्तीसगढ़) निवासी डॉ. अरोड़ा के सौजन्य से तुपुदाना क्षेत्र व आसपास के इलाकों के लगभग ढ़ाई सौ गरीबों को भोजन कराया गया। इस संबंध में सामाजिक संस्था “दिशा” के प्रेसिडेंट व जाने-माने समाजसेवी दिलबाग सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं और समाजसेवियों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।‌ वहीं, डॉ.अरोड़ा ने श्री सिंह को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान गरीबों की सेवा में लगे “दिशा” संस्था के पदधारियों व सदस्यों, एआईडब्लूसी, लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के स्टाफ सहित लंगर में सहयोग कर रहे अन्य संगठनों व समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एआईडब्लूसी की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष शांति सिंह ने कहा कि विशेष रूप से संकट के समय बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों की सेवा करना मानव धर्म है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0