डीएवी-जेवीएम श्यामली के पुरातन छात्रों के सौजन्य से तीन सौ गरीबों को कराया भोजन

ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा कार्यालय में चलाया जा रहा लंगर

May 12, 2020 - 12:02
 0  9
डीएवी-जेवीएम श्यामली के पुरातन छात्रों के सौजन्य से तीन सौ गरीबों को कराया भोजन

रांची/तुपुदाना : लाॅकडाउन के दौरान तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में गरीबों के लिए चलाए जा रहे लंगर में आज (मंगलवार को) डीएवी-जेवीएम श्यामली के वर्ष 1991 बैच के कुछ छात्रों ने सहयोग किया। उनके सौजन्य से तुपुदाना व आसपास के इलाकों के लगभग तीन सौ गरीब लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया।

इस संबंध में समाजसेवी दिलबाग सिंह ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में ऑल इंडिया विमेंस कांफ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा की ओर से गरीबों के लिए प्रतिदिन लंगर चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने से उनके रेस्टोरेंट (लाइट हाउस कैफे एंड किचन) के स्टाफ भी अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान नहीं कर सके। उनके रेस्टोरेंट में काम करने वाले आठ कारीगर प्रतिदिन सुबह से ही गरीबों के लिए खाना तैयार करने में जुट जाते हैं। लंगर चलाने में उन्हें समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी सहयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता लाल कालीनाथ शाहदेव, स्वयंसेवी संस्था “गूंज” के समन्वयक सुरेश कुमार, समाजसेवी दीपक प्रसाद, विजय नागवेकर, सामाजिक संस्था “दिशा” के सदस्य, बिल्डर प्रयास डेवलपर्स, हेमू फाउंडेशन सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन समाजसेवियों के सहयोग से वे लंगर का सुचारू रूप से संचालन करने में सक्षम हो पा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0