डिप्टी मेयर व पार्षद ने किया फतेउल्लाह रोड का निरीक्षण, बदहाल सड़क की अविलंब मरम्मत की मांग की

Jun 8, 2021 - 17:01
 0  5
डिप्टी मेयर व पार्षद ने किया फतेउल्लाह रोड का निरीक्षण, बदहाल सड़क की अविलंब मरम्मत की मांग की

रांची : उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और वार्ड पार्षद जेरमिन कुजूर ने राजधानी के मेन रोड स्थित फतेउल्लाह रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। डिप्टी मेयर व पार्षद ने प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क की मरम्मत कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में रांची नगर निगम के आयुक्त और मेयर से चर्चा कर जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।
गौरतलब है कि डॉ. फतेउल्लाह रोड की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद फराज अब्बास ने जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय प्रशासन,नगर निगम और नगर विकास विभाग से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क की मरम्मत के प्रति प्रशासन उदासीन है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क मरम्मत को लेकर तीन वर्षों से कई आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। वहीं, मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर संजीव विजवर्गीय और वार्ड पार्षद जेरमिन कुजूर ने कहा कि रांची नगर निगम द्वारा उक्त सड़क मरम्मत की योजना बना कर राज्य सरकार को दे दी गई है। अब राज्य सरकार का काम है। राज्य सरकार राशि उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले नगर विकास सचिव के पास सड़क निर्माण की जो सूची भेजी गई है, उसमें डॉक्टर फतेउल्लाह रोड का भी नाम शामिल है। वहीं, पार्षद जेरमिन कुजूर ने कहा कि शहर के कई क्षेत्र के सड़कों का निर्माण हो रहा है, लेकिन डॉक्टर फतेउलाह रोड का नहीं किया गया। निगम बोर्ड में कई बार योजना बनाकर दे चुके हैं। लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। दस करोड़ का काम हो जा रहा है, लेकिन दो करोड़ डॉक्टर फतेउल्लाह रोड का काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता के साथ हम हमेशा खड़े हैं। इस रोड को लेकर बहुत चिंतित हैं। डॉक्टर फतेउउल्लाह रोड एरिया से निगम को लाखों का टैक्स जाता है, यह व्यवसायिक रोड है। पूर्व न्यायधीश यूसफ़ इकबाल का भी निवास स्थान इसी मार्ग में है। इसके बाद भी सडक़ का निर्माण नही होना चिंतनीय है। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि इस मार्ग के लिये राशि उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए। पार्षद जेरमिन कुजूर ने कहा कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार द्वारा राशि आवंटन और प्रशासनिक स्वीकृति करने हेतु विगत 23 मार्च को नगर विकास विभाग को पत्र भेजा गया है। जिसमें क्रम संख्या 18 में वार्ड 15 का डाॅ. फतेउल्लाह रोड और कोनका रोड का पथ निर्माण सुधार और नाली निर्माण योजना शामिल है।
इस मौके पर सैयद फराज अब्बास, नसर इमाम, समर इमाम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद उमर, एजाज अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0